{"_id":"5e56200c8ebc3ef3d655051c","slug":"suspicious-box-found-in-banihal-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बनिहाल में मिला संदिग्ध बॉक्स, मचा हड़कंप, दो घंटे प्रभावित रहा यातायात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः बनिहाल में मिला संदिग्ध बॉक्स, मचा हड़कंप, दो घंटे प्रभावित रहा यातायात
Wed, 26 Feb 2020 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
गश्ती दल को मिला एक बॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के निकट चशील इलाके में सेना के गश्ती दल को एक बॉक्स मिला। इसके लेकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। सेना ने तत्काल ही दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी और बाक्स की जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाया।
विज्ञापन
जांच में बाक्स में कुछ बोतलें भरी मिलीं। इनमें किसी प्रकार का लिक्विड भरा है। इसके अलावा जांच के दौरान एक मोबाइल पावर बैंक भी मिला। जिसकी भी गहनता से जांच की गई। पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सेना की आरओपी गश्ती कर रही थी। करीब नौ बजे बनिहाल के निकट चशील इलाके में गश्त के दौरान जवानों को एक बाक्स पड़ा दिखाई दिया। वाहनों की आवाजाही रोक दी। और जांच की लिए बम निरोध दस्ता बुलाया।
विज्ञापन
बाक्स से 6-7 बोतलें बरामद हुईं। इनमें किसी प्रकार का लिक्विड भरा हुआ था। एसएसपी हसीबुर्रहमान ने बताया कि इस क्षेत्र में इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक बाक्स मिला था, जिसमें से ड्राई फ्रूट बरामद हुए थे। इस तरह के बाक्स मिलने से यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।