{"_id":"5a6adb604f1c1b514a8b5b09","slug":"suspected-suicide-bomber-woman-is-arrested-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
मुनीर अहमद खान
- फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार किया है। महिला बड़ा हमला करने की फिराक में थी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस के एडीजी मुनीर अहमद खान ने इसकी जानकारी दी है।
एडीजी मुनीर अहमद खान ने बताया कि हमें इनपुट मिला था कि एक महिला आत्मघाती हमलावर घाटी में बड़े हमले को अंजाम देने के लिए दाखिल हुई है। इस सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
संदिग्ध महिला को देर रात आतंकवादी हमला करने के शक में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। अभी उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद जो भी खुलासा होगा उसे साझा किया जाएगा। लड़की पुणे की रहने वाली है। जो फिर से ISIS से जुड़ी है।
आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आत्मघाती हमलावर लड़कियां किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकती हैं। इसी मकसद से पुणे से एक लड़की कश्मीर पहुंच चुकी थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया था। तलाशी अभियान तेज हो गए थे।
विज्ञापन
A lady who is suspected to be a suicide bomber has been apprehended, we will verify facts and talk to her, only then can we come to a conclusion: Munir Khan,ADG,J&K Police pic.twitter.com/NWepMesu5j
— ANI (@ANI) January 26, 2018विज्ञापन
एडीजी मुनीर अहमद खान ने बताया कि हमें इनपुट मिला था कि एक महिला आत्मघाती हमलावर घाटी में बड़े हमले को अंजाम देने के लिए दाखिल हुई है। इस सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
संदिग्ध महिला को देर रात आतंकवादी हमला करने के शक में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। अभी उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद जो भी खुलासा होगा उसे साझा किया जाएगा। लड़की पुणे की रहने वाली है। जो फिर से ISIS से जुड़ी है।
आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आत्मघाती हमलावर लड़कियां किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकती हैं। इसी मकसद से पुणे से एक लड़की कश्मीर पहुंच चुकी थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया था। तलाशी अभियान तेज हो गए थे।
Trending Videos
खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली थी कि पुणे महाराष्ट्र के यरवडा की रहने वाली सादिया अनवर शेख (18) घाटी में मौजूद है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी समारोह स्थल के भीतर या उसके बाहर जोरदार धमाका कर सकती है।
महिला आत्मघाती हमलावर के घाटी में होने के इनपुट के बाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों समेत अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए थे।
सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों पर खास तौर से महिलाओं पर विशेष नजर रखी जाए ताकि देश विरोधी तत्वों के नापाक इरादों को कामयाब होने से रोका जा सके।