{"_id":"84ff4d0d6e051d0747a3fceb6f100488","slug":"student-drowned-in-tawi-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहाते छात्र की डूबने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के साथ नहाते छात्र की डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 May 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से राहत पाने की चाहत ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। सोमवार की दोपहर को सहपाठियों और चचेरे भाइयों के साथ सिद्दड़ा पुल के नीचे तवी में नहाने गए फैजल अब्बाल (21) की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
फैजल मूलरूप गांव तुरतुक नोबरा लेह का रहने वाला था। यहां वह बड़े भाई के साथ गुलशन ग्राउंड सरकारी क्वार्टर में रिश्तेदार के वहां रह रहा था। फैजल बिक्रम चौक स्थित पालीटेक्निक कालेज का छात्र था। नगरोटा पुलिस ने शव को जीएमसी में रखा है। परिवार को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फैजल अपने सहपाठियों और चचेरे भाइयों के साथ सिद्दड़ा पुल के नीचे तवी में नहाने गया था। नहाते वक्त वह क ब गहराई में चला गया, किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन
काफी देर बाद साथियों ने देखा तो फैजल नहीं मिला। ढूंढना शुरू किया तो वह कुछ आगे पानी में गहराई में जाता दिखा। काफी तलाश के बाद फैजल को बाहर निकाला जा सका।
काफी प्रयास के बाद भी उसे होश नहीं आया। नगरोटा पुलिस उसे जीएमसी लाई, जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया।