फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   studend killed in accident

बेकाबू कार ने छठी के छात्र को कुचला

Sun, 05 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 05 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
studend killed in accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नगरोटा थाना के अंतर्गत पंजग्राईं में शनिवार की शाम को एक बेकाबू कार ने पैदल चल रहे छठी कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मूलरूप से सदरपुर, जिला शिवांग (बिहार) मौजूदा पंजग्राईं निवासी साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना स्थल से आरोपी कार चालक फरार हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके कार को सीज कर लिया है। इसके साथ ही मृतक साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंजग्राईं निवासी साहिल नगरोटा के स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर लौटने के बाद अपने पिता राजू अहमद की दुकान पर चला गया था। पिता टायर की दुकान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाम को छह बजे के करीब जब साहिल पैदल जा रहा था, तभी उधमपुर जा रही कार (जेके 02 एवी 2399) ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में साहिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार चालक घटना स्थल पर कार छोड़कर फरार हो गया।


खून से लथपथ हालत में साहिल को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही साहिल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जीएमसी पहुंचाया और कार को सीज करके मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कार चालक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed