{"_id":"577b4cf44f1c1b872b7f9c77","slug":"stone-pelting-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन, स्थानीय युवकों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन, स्थानीय युवकों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सोमवार की दोपहर धमाके की आवाज सुनकर पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इसके बाद स्थानीय युवकों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालातों को नियंत्रण से बाहर जाता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। देर शाम खबर लिखे जाने तक इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलवामा में सोमवार दोपहर को एक जोरदार विस्फोट होने के बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग के बाद इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन
सैकड़ों स्थानीय युवक सड़क पर उतर आए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना को लेकर एसएसपी पुलवामा रईस मोहम्मद भट ने बताया कि यह ग्रेनेड का विस्फोट नहीं था। किसी ने बड़ा पटाखा फोड़कर शरारत की थी।
विज्ञापन