फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soldier killed in accidentt

नगरोटा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने सैन्य जवान को कुचला

Sun, 11 Sep 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 11 Sep 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
soldier killed in accidentt
Accident
नगरोटा में एक सैन्य जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बाइक पर जम्मू की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मृतक सरबजीत सिंह (35) आरएस पुरा का रहने वाला था। जो इस समय नगरोटा की 16 कार्प में तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। बताया जाता है कि रात करीब 10:15 बजे यह हादसा नगरोटा टीसीपी के पास हुआ। वह टीसीपी के सामने से गुजर रहे था। 

तभी एक तेज रफ्तार वाहन आया और उसे कुचल कर चला गया। हादसा होने के बाद पास में स्थित सैन्य यूनिट के जवान भी पहुंचे गए और उसे हाईवे एंबुलेंस की मदद से जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान के घर उसके मरने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं शहर के गोल गुजराल इलाके में यहां की रहने वाली निर्मला पंडिता को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। घरोटा पुलिस स्टेशन अंतर्गत देव राज को बाइक ने टक्कर मार दी। इन्हें भी जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed