{"_id":"8cd60186c75f5bdcd2b3df07cfd6ddc4","slug":"six-year-old-child-crushed-by-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने छह साल के बच्चे को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने छह साल के बच्चे को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
गंग्याल थाना के अंतर्गत बुधवार उत्तम नगर, कुंजवानी के नजदीक एक बेकाबू कार ने छह साल के बच्चे को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में अर्जुन वर्मा (6) की मौत हो गई।
विज्ञापन
खून से लथपथ हालत में अर्जुन को जीएमसी पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही अर्जुन ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी ही कार में बच्चे को डालकर जीएमसी तक लाया था, लेकिन डाक्टरों द्वारा बच्चे को मृत बताने की खबर सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि कुंजवानी के नजदीक एक कार की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की तो मालूम हुआ कि अर्जुन (6) पुत्र सुभाष चंद्र उत्तम नगर में रहता है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर को वह घर के नजदीक लगी ठंडे मीठे पानी की छबील पीने के लिए सड़क पार कर रहा था कि तभी नेशनल हाईवे से कुंजवानी की ओर बढ़ रही तेज गति से कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी।
पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने अपनी ही कार में बच्चे को डाला और जीएमसी पहुंचाया, लेकिन जब डाक्टरों ने बच्चे को मृत लाया घोषित किया तो कार चालक अस्पताल से निकल गया। पुलिस को कार के माडल की जानकारी मिल गई है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। पिता दिहाड़ीदार है, जबकि मां घर में ही रहती है। बच्चे की मौत से माता-पिता टूट गए हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।