फहद की मौत, सिट करेगी जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतवारी स्थित नई बस्ती में 24 दिसंबर को हुए सड़क हादसे के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हादसे में मारे गए युवक फहद मीर की मां रुचि चौहान खान ने फहद की मौत को हत्या का मामला बताया है। रुचि ने इसे लेकर कोर्ट से पुलिस के नाम स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (सिट) का गठन करने का आर्डर पुलिस को थमा दिया है। इस पर कार्रवाई करते हुए सिट का गठन कर दिया गया। इसमें गांधी नगर के एसडीपीओ हरजीत सिंह, जिला पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर परवेज सज्जाद, गांधी नगर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सोहित तरीखा शमिल हैं। रुचि खान ने ‘अमर उजाला’ को जानकारी देते हुए बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन एक आला पुलिस अधिकारी के बेटे की एक होटल में बर्थडे पार्टी थी। यहां बड़े लोगों के बेटे आए हुए थे। फहद वहां अपने एक दोस्त के साथ गया था जो पुलिस अधिकारी के बेटे का दोस्त था।
'फहद को एक कारोबारी के लड़के ने भला बुरा कहा'
रुचि का कहना है कि वहां किसी बात को लेकर फहद को एक कारोबारी के लड़के ने भला बुरा कहा। इसके बाद फहद वहां से अपने दो दोस्तों के साथ बस स्टैंड आ गया। इसके बाद कारोबारी के लड़के और कुछ अन्य लड़कों के बीच लड़ाई हुई।
फहद के बस स्टैंड पहुंचने पर एक बीएमडब्लयू गाड़ी भी पहुंच गई। इसमें बड़े लोगों के बेटे थे। फहद अपने दोस्तों के साथ वहां से निकल गया और नई बस्ती पहुंचने पर उसे बीएमडब्लयू में सवार लड़कों ने टक्कर मार दी।
रुचि ने यह भी दावा किया कि कार उनका बेटा नहीं चला रहा था। टक्कर मारने के बाद बीएमडब्लयू सवार लड़के वहां से भाग गए। जबकि फहद वहीं पर पड़ा रहा।
वह मौके पर जब पहुंची तो आगे फहद ने दम तोड़ दिया था। लेकिन पिछली सीट होने पर उसकी मौत पच नहीं पा रही। 20 दिन से पुलिस इस मामले को लेकर कुछ खास जांच नहीं कर रही थी। इसलिए अब इसके सिट की मांग की तो सिट का गठन हुआ है।
टूट चुकी है फहद की छोटी बहन
फहद की मौत के बाद से उसकी छोटी बहन पूरी तरह से टूट चुकी है। फहद को घर में मुन्ना और उसकी बहन को मुन्नी कहा जाता था। अपनी फेसबुक वॉल पर मुन्नी ने बहुत सी भावुक पोस्ट डाली हैं।
फहद की बहन ने अपील की है कि, कभी भी तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाएं। ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोचें की घर पर आपके परिवार वाले आपका इंतजार कर रहे हैं जो आपसे बहुत प्यार करते हैं।
एक पोस्ट में उन्होंने अपील की है कि, फहद के दोस्त उसकी वॉल पर किसी तरह की भावुक पोस्ट न डाले, क्योंकि जब भी वह उन पोस्ट्स को देखती है तो बहुत कमजोर महसूस करती है।
उनका कहना है कि, फहद जैसा कोई नहीं हो सकता, वह अकेला था लेकिन सभी उसको प्यार करते थे। वह मेरा हीरो था, सुपर हीरो।