फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security company employees fraud 55 lacks rupees of banks

आपके पैसों को उड़ा ले गए ये धोखेबाज

Thu, 15 Oct 2015 08:24 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
security company employees fraud 55 lacks rupees of banks

शहर के एटीएम से 55 लाख रुपये की हेराफेरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक कंपनी सिक्यूरिट्रांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कंपनी के त्रिकुटा नगर स्थित ब्रांच के मैनेजर तौफिक मुगल ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश वाले पत्र के साथ क्राइम ब्रांच में शिकायत की। कंपनी रियासत और अन्य राज्यों में चल रहे विभिन्न बैंकों के 700 एटीएम के कैश मैनेजमेंट का काम देखती है।
विज्ञापन


इस काम के लिए कंपनी ने कस्टोडियन के पद पर कर्मचारी रखे हैं। शिकायत के अनुसार संजय जौहर नामक कर्मचारी जम्मू क्षेत्र में लगे एटीएम में बैंकों की मांग के अनुसार कैश भरने का काम देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अलावा आशीष शर्मा एरिया मैनेजर है और वह कंपनी के मुलाजिमों के काम पर नजर रखता है। साथ ही जरूरत के अनुसार कस्टोडियन के रूट में परिवर्तन भी करता है।

एटीएम में डाले कम पैसे

security company employees fraud 55 lacks rupees of banks

आरोप है कि आशीष ने सुनियोजित तरीके से पब्लिक फंड का दुरुपयोग करने के उद्देश्य से कस्टोडियन संजय का लंबे समय से रूट नहीं बदला।

आरोप है कि संजय ने धोखाधड़ी करते हुए एटीएम में भरने वाले रुपयों से 45 लाख रुपये की हेराफेरी करने के अलावा विनायक बाजार, डोगरा चौक और सतवारी स्थित एटीएम में भरने वाली करेंसी में से दस लाख कम भरे।

शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया कि नोट भरने के लिए संजय ने चाबी और पासवर्ड का उपयोग किया, जो अन्य कस्टोडियन को नहीं पता था।

आरोप है कि आशीष के साथ मिलकर संजय ने कई एटीएम में कम राशि भरी। क्राइम ब्रांच ने दोनों के खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 409, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed