{"_id":"57d5acce4f1c1b3d3b31c8c8","slug":"schoolgirl-recovered-after-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत छात्रा 24 घंटे बाद बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत छात्रा 24 घंटे बाद बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का डंगा थाना के अंतर्गत डोगरा हाल से अपहरण हुई छात्रा को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है।
पुलिस के मुताबिक डोगरा हाल में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी रोजाना की तरह शनिवार को इलाके में स्थित स्कूल में पढ़ाई करने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी।
सभी जगह तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत की। अभी पुलिस की जांच-पड़ताल चल ही रही थी कि परिवार वालों को अपहरणकर्ता की पुख्ता सूचना मिली।
पिता ने अपने कुछ साथियों के साथ छात्रा को बरामद कर लिया, जबकि युवक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।