{"_id":"7f5c2b639f296b0831204439a7de88ab","slug":"sarpanch-s-son-is-missing-from-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: स्कूल गया सरपंच के बेटा लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू: स्कूल गया सरपंच के बेटा लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 02 Nov 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक सरपंच के बेटे के अपहरण का मामले सामने आया है। घटना 29 अक्तूबर की बताई जा रही है। सरपंच का बेटा स्कूल में पढ़ने के लिए गया था और लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
कुछ दिन तक सरपंच ने अपने स्तर पर जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सरपंच ने रविवार की रात को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
अरनास के ठाकरपुर के सरपंच ने एक शख्स पर शक भी जाहिर किया है, जिसके खिलाफ उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सरपंच का कहना है कि उक्त शख्स ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
सरपंच इस समय जानीपुर क्षेत्र में रह रहे हैं। एसएचओ जानीपुर रणवीर सिंह का कहना है कि सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके खिलाफ शिकायत हुई है, उसने भी छात्र के खिलाफ उसके मोबाइल चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। दोनों की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस दोनों तरफ से पूछताछ कर रही है। पिछले दो दिन में छात्रों के अपहरण का यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले गांधी नगर, गंग्याल में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।