फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   robbery in temple in jammu

धार्मिक स्थान से दानपात्र ले उड़े चोर

Sat, 24 Jan 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 24 Jan 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
robbery in temple in jammu

शुक्रवार की रात चोरों ने एक धार्मिक स्थान समेत दो जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पिछले कुछ दिनों से चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। अब तक की कई चोरियों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन


गांव दरसोपुर में चोरों ने शनिवार की तड़के चोरी को अंजाम दिया। यहां बाबा सिद्ध गोरिया के स्थान पर चोरों ने दानपात्र तोड़ कर नकदी उड़ी ली। कृष्णा नगर में भी चोरों ने एक कास्मेटिक की दुकान में सेंध लगा दी। इसके पहले चोरों ने पास के हैंडपंप का हत्था खोल लिया।
विज्ञापन


चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी और सामान चुरा लिया। बाल कृष्ण का कहना है कि जब शनिवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दरबाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो लॉकर गायब मिला। उन्होंने बताया कि गोलक में काफी नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने दुकान से काफी सामान चुरा लिया। इसकी खबर उन्होंने मीरां साहिब पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया। गांव मरालिया के सरपंच किशोर कुमार, दरसोपुर पंचायत के सरपंच राजपाल कलोत्रा, पीपल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर चोरों का गिरोह सक्रिय है।

पुलिस इन तक पहुंच नहीं पा रही है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed