फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident in nagrota jammu

नगरोटा में मेटाडोर पलटी, 16 लोग घायल

Wed, 16 Jul 2014 08:11 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
road accident in nagrota jammu

नगरोटा थाना के अंतर्गत बुधवार सुबह ग्यारह बजे एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर जगटी इलाके में पलट गई। पलटियां खाने के चलते उसमें सवार सोलह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


अफरा-तफरी में राहगीरों ने घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद से मेटाडोर का चालक मौके से फरार हो गया। नगरोटा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुबह ग्यारह बजे मेन रोड मोड़ पर हुआ हादसा

road accident in nagrota jammu

जानकारी के मुताबिक सुबह ग्यारह बजे जगटी नगरोटा से एक मेटाडोर सवारियों को लेकर जम्मू की ओर आ रही थी कि तभी एक तीखे मोड़ पर घूमते वक्त मेटाडोर अनियंत्रित हो गई।

इसके बाद मेटाडोर तेज गति होने के कारण पलट गई। इस हादसे में सोलह लोग घायल हो गए। इनमें अधिकतर लोग जगटी नगरोटा के ही रहने वाले हैं।

घायलों में सुनील (25), जय गोपाल (37), विजय कपूर रैणा (61), बंसी लाल (58), चमन लाल (55), विवेद पंडिता, ललिता रैणा (54), अजय भान (18), नितेश (23), राकेश कुमार (49), राम सिंह (42), राजिंद्र सिंह (45), मीनाक्षी (25), दुलारी (50) और अशोक भट्ट शामिल हैं।

गंभीर घायलों को जीएमसी रिफर किया गया

road accident in nagrota jammu

इसके अलावा मेटाडोर में अन्य कुछ लोग भी जख्मी हुए थे, जिन्हें नगरोटा में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। घायलों को अफरातफरी में जीएमसी में लाया गया।

यहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बड़ी संख्या में घायलों के आने के कारण जीएमसी के स्टाफ के लिए भी दिक्कतें बढ़ गईं।

घायलों की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उधर, नगरोटा पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed