{"_id":"5d70c2968ebc3e0140317212","slug":"ritish-chaubar-death-case-who-killed-in-road-accident-jammu-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत का मामलाः मृतक की मां बोली- मेरा बेटा बाइक नहीं चला पता था, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की मौत का मामलाः मृतक की मां बोली- मेरा बेटा बाइक नहीं चला पता था, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Thu, 05 Sep 2019 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक रितिश चौबर के परिवार ने पुलिस पर उन्हें डराने धमकाने और मामले से बाइक का जिक्र हटाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि पुलिस दबाव बना रही है कि पूरा मामला मिनी बस चालक पर डाल दो। इसमें बाइक का जिक्र नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
मृतक रितिश चौबर की मां अनीता हंस ने अमर उजाला को बताया कि मेरे बेटे को बाइक चलानी नहीं आती थी। अगर वह बाइक नहीं चला सकता था, तो उसे बाइक क्यों दी गई? यदि रितिश बाइक चला भी रहा था तो उसके दोस्तों ने दुर्घटना के बाद बाइक वहां से क्यों उठाई? यदि वह दुर्घटना के वक्त मौके पर पहुंच गए तो क्या उनको रितिश को अस्पताल लेकर नहीं जाना चाहिए था? रितिश बाइक अकेला चला रहा था या फिर उसके साथ कोई और भी था? ऐसे कई सवाल हैं, जिसका जवाब पुलिस की तरफ से उनको नहीं दिया जा रहा। उल्टा पुलिस की तरफ से दोमाना थाने में बार-बार बुलाकर बयान देने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
दबाव बनाकर कहा जा रहा है कि वह इस मामले से बाइक सवारों और बाइक का नाम ही वापस ले लें। पूरा केस मिनी बस चालकों पर डालने के लिए कहा जा रहा है। अनीता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में खुद की कहानियां बना रही है।
विज्ञापन
बता दें कि कानाचक पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले गांव बाबे तालाब के रहने वाले 19 वर्षीय रितिश चौबर की एक सितंबर को अपने बर्थडे के दिन ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंट करने वाली मिनी बस को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। परिवार का कहना है कि सिर्फ मिनी बस चालकों को ही पकड़ा गया है। रितिश के साथ सुबह जो लड़के थे, उनसे कोई पूछताछ नहीं हो रही। न ही उन पर कोई कार्रवाई हो रही है।