फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rising cases of eve-teasing in jammu

ये क्या हो रहा मंदिरों के शहर में नारी शक्ति के साथ

Fri, 30 Oct 2015 06:33 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
Rising cases of eve-teasing in jammu

मंदिरों के शहर में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रह हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के मामलों में तीन गुना बढ़ोतरी होना इसका प्रमाण है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि छेड़छाड़ के मामलों में अधिकतर आरोपी सबूतों के अभाव में रिहा हो गए।

विज्ञापन


सबूतों के अभाव के साथ बयान देने वालों का अभाव और इन मामलों को की लचर जांच भी बड़े कारण हैं। हालांकि, दुष्कर्म होने के मामलों में कमी आई है। शहर में वाहनों की चोरी, नशा तस्करी के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में सितंबर तक महिलाओं से छेड़छाड़ के 89 मामले दर्ज हुए हैं। 2014 में यह आंकड़ा 63 था। 2014 में अपहरण के मामले 67 थे, जो 2015 में 171 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलों में अधिकतर नाबालिग और छात्राएं शामिल हैं, जिनको स्कूल जाते वक्त या तो अपहरण कर लिया गया या फिर छेड़छाड़ की गई। दुष्कर्म के मामलों में कमी आई है।

2015 में 41 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2014 में 53 मामले दर्ज हुए थे। 2015 में छेड़छाड़ के 27 मामले दर्ज हुए, 2014 में 45 मामले दर्ज हुए थे।

नशा तस्करी भी चरम पर

Rising cases of eve-teasing in jammu

नशा तस्करी के 2015 में 71 मामले दर्ज किए गए। 2014 में 37 मामले दर्ज किए गए थे। पंजाब और हिमाचल प्रदेश से नशे के तस्करी की जा रही है।

इस तस्करी में नशीले कैप्सूल, हेरोइन, गांजा, अफीम, कोकेन, ब्राउन शुगर और नशीले इंजेक्शन शामिल हैं। नशा तस्करी में एक महिला के पकड़े जाने का मामला भी दर्ज है।

देसी शराब का धंधा भी बढ़ा है। 2015 में 81 मामले दर्ज हो चुके हैं। 2014 में 41 मामले दर्ज हुए थे।  पुलिस के लिए यह राहत की बात रही है कि हत्याओं और हत्या करने के प्रयास कम हुए है।

सितंबर 2015 तक हत्या के 16 मामले दर्ज किए गए, जबकि सितंबर तक 2014 में 19 मामले दर्ज किए गए थे। ऐसे ही 2015 में हत्या के प्रयास में 68 मामले दर्ज हुए, जो 2014 में 65 थे।

जानलेवा हमला करने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। 2015 में 18 मामले दर्ज हुए हैं। 2014 में 11 मामले दर्ज हुए थे। आर्म एक्ट के मामले भी कम हुए हैं। 2015 में 8 मामले दर्ज हुए हैं, जो 2014 में 21 थे। सड़क हादसों में इस साल 1015 मामले दर्ज हुए, 2014 में 1070 मामले दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed