फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape with seventh class student in poonch house

मिन्नतें करती रही मासूम, आबरू लूटता रहा दरिंदा

Mon, 27 Apr 2015 10:04 AM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
rape with seventh class student in poonch house

हैवानियत को पार करते हुए एक व्यक्ति ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के अभिभावकों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरपीसी की धारा 366/376 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले में मेडिकल करवाया गया है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने उस स्थान की शिनाख्त कर ली है, जिस स्थान पर आरोपी बच्ची को लेकर गया था। पुंछ हाउस के हाई सिक्योरिटी और वीआईपी क्वार्टर में इस वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद बच्ची पलौड़ा से मेटाडोर में अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन


जिस समय गाड़ी पाटा चुंगी में खड़ी थी तो दो व्यक्ति कार लेकर आए और बच्ची से कहा कि जिन अंकल ने आपको गाड़ी में बैठाया है, उन्होंने कहा है कि तुम्हें घर छोड़ आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी क्वार्टर में ले जाकर किया रेप

rape with seventh class student in poonch house

बच्ची भी इन लोगों के बहकावे में आ गई, जिसके बाद दोनों व्यक्ति कार को लेकर पुंछ हाउस ले गए। बच्ची ने जब वहां आने का कारण पूछा तो उनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से मिल कर तुम्हें घर छोड़ आएगा।

वह व्यक्ति बच्ची को सरकारी क्वार्टर में लेकर गया और उस से वहां दुष्कर्म किया। बच्ची ने अभिभावकों को बताया कि उसने उस दरिंदे से उसे छोड़ने की बड़ी मिन्नतें की, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा।

बाद में कार सवारों ने बच्ची को मेटाडोर में चढ़ा दिया। देर शाम को घर पहुंची बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। रविवार दोपहर को अभिभावकों ने दोमाना पुलिस में मामला दर्ज करवा कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने अभी उस क्वार्टर की निशानदेही कर ली है, जहां यह घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed