{"_id":"c792d70e0b19bb570738e5a9c6c2f58f","slug":"rape-victims-says-there-were-four-accused-not-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब छात्रा बोली, तीन नहीं चार ने किया था रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब छात्रा बोली, तीन नहीं चार ने किया था रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 17 May 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर थाना अंतर्गत दुराचार के पीडि़त छात्र ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवा दिया है। पीडि़त ने बयान में आरोप लगाया है कि दुराचार करने वाले तीन लोग नहीं, बल्कि चार लोग थे जिनमें दो उसके सहपाठी और दो अन्य थे। पीडि़त का कहना है कि जैसे-जैसे उसे होश आ रहा है। उसके सामने वह दर्दनाक मंजर आंखों के सामने आ रहा है।
विज्ञापन
पीडि़त की मां के मुताबिक उसके बेटे ने कोर्ट में बयान दिया है कि वह स्कूल में पढ़ाई कर रहा था कि तभी आधी छुट्टी होने वाली थी। दो युवक उसकी क्लास में आए और उन्होंने मैडम को बोला कि उसकी मां उसे घर बुला रही है। मैडम ने मां द्वारा बुलाने की बात पर छात्र को दोनों युवकों के साथ पीडि़त छात्र को भेज दिया। स्कूल के बाहर दो अन्य युवक भी थे। वे उसे डराते धमकाते हुए एक तबेले में ले गए।
विज्ञापन
वहां उसके मना करने के बावजूद उसके साथ दुराचार किया। उसके सिर पर किसी चीज के साथ हमला भी किया जिससे वह बेहोश होने लगा। उसे इतना पता चल रहा था कि उसके साथ चारों गलत काम कर रहे हैं। बयान देने के बाद पुलिस ने छात्र को दोबारा खुद ही फोन करके बुलाने की बात कही है। अब पुलिस तीसरे और चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन