{"_id":"b7ff0423a61989a6539f423b387ec352","slug":"rape-accused-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के आरोपी को आतंकियों ने गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार के आरोपी को आतंकियों ने गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Mar 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के शहर बिजबेहरा में जमानत पर रिहा एक बलात्कार के आरोपी की संदिग्ध आतंकवदियों ने देर रात गोलीमार कर हत्या कर दी। बिजबेहरा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का शहर है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उग्रवादियों ने जावेद अहमद वाजा को गोलीमारी तब वह बिजबेहरा में अपने घर पर था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाजा को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय वाजा को पुलिस ने पिछले साल सितंबर में बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया था और वह इस साल जनवरी से जमानत पर था।
हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस व्यक्ति को आतंकवादियों ने क्यों मारी। पुलिस मामले की तफ्शीश कर रही है।