{"_id":"f072642cf4621cc9a4a11c5862c5fb65","slug":"put-the-jam-on-the-highway-by-keeping-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव हाईवे पर रख कर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव हाईवे पर रख कर लगाया जाम
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Oct 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसी में पिछले कई दिनों से रकेश कुमार निवासी रिहाल बिश्नाह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टरो की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीएमसी में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
साथ ही मामले की जांच की मांग की थी, जिसके बाद जीएमसी के एसएचओ के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन बंद किया था।
पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को घर लेते समय मृत राकेश के परिवार वालों ने शव को बाड़ी ब्राह्मणा नेशनल हाईवे सिड़को चौक पर शव को रख कर जम्मू पठानकोट मार्ग को बंद कर डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिवार वालों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते राकेश की जान गई है। वहीं हाईवे बंद होने की खबर सुनते ही इलाके के एसडीपीओ कुलबीर हांडा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोग किसी भी सूरत पर मानने को तैयार नही थे। परिवार के लोगों का कहना था कि जिन डाक्टरों की लापरवाही की वहज से राकेश की जान गई है।
उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। लगभग एक घंटे तक हाईवे बंद रहने के बाद एसडीपीओ के समझाने के बाद लोग शांत हुए और शव को मार्ग से हटाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।