फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Put the jam on the highway by keeping body

शव हाईवे पर रख कर लगाया जाम

Sun, 11 Oct 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sun, 11 Oct 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
Put the jam on the highway by keeping body

जीएमसी में पिछले कई दिनों से रकेश कुमार निवासी रिहाल बिश्नाह की इलाज के दौरान मौत  हो गई थी जिसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टरो की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीएमसी में प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


साथ ही मामले की जांच की मांग की थी, जिसके बाद जीएमसी के एसएचओ के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन बंद किया था।

पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को घर लेते समय मृत राकेश के परिवार वालों ने शव को बाड़ी ब्राह्मणा नेशनल हाईवे सिड़को चौक पर शव को रख कर जम्मू पठानकोट मार्ग को बंद कर डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


परिवार वालों का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते राकेश की जान गई है। वहीं हाईवे बंद होने की खबर सुनते ही इलाके के एसडीपीओ कुलबीर हांडा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोग किसी भी सूरत पर मानने को तैयार नही थे। परिवार के लोगों का कहना था कि जिन डाक्टरों की लापरवाही की वहज से राकेश की जान गई है।


 उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। लगभग एक घंटे तक हाईवे बंद रहने के बाद एसडीपीओ के समझाने के बाद लोग शांत हुए और शव को मार्ग से हटाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed