फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Punjab smuggler arrested with 15 grams heroin 50 thousand rupees recovered from accused in jammu

J&K: 15 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से 50 हजार रुपये भी बरामद

Wed, 03 Oct 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 03 Oct 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Punjab smuggler arrested with 15 grams heroin 50 thousand rupees recovered from accused in jammu
- फोटो : Demo Pic
जम्मू गांधी नगर पुलिस ने पंजाब के रहने वाले नशा तस्कर को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से जम्मू नंबर की एक स्कूटी और 50 हजार रुपये भी मिले हैं। आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस शास्त्री नगर के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच सतवारी की तरफ से आ रहे एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन इससे पहले ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। उससे भागने का कारण पूछा गया तो वह उचित जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से हेरोइन और 50 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


वह इस समय जम्मू के प्रीत नगर में किराये पर रहता है। आरोपी पंजाब से हेरोइन लाकर जम्मू में बेचता है। जम्मू के कई युवाओं को उसने हेरोइन की लत लगा दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अमृतसर में भी कई थानों में हेरोइन की तस्करी के केस दर्ज हैं। वह वहां से फरार था और जम्मू में छुपकर तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पुलिस का शिकंजा कसता देख। इसने जम्मू शिफ्ट कर लिया और अब यहीं पर वह हेरोइन का धंधा कर रहा था। इसके संपर्क में जम्मू के कुछ और तस्कर भी हैं, जिनका पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed