{"_id":"58b167b04f1c1b0511b24d7b","slug":"police-recovered-the-jewelry-worth-1-51-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी से चोरी हुए 1.51 करोड़ के गहने बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी से चोरी हुए 1.51 करोड़ के गहने बरामद
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
गहनों की चोरी का मामला
- फोटो : demo pic
मण्णापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी से गहने चोरी के मामले में पुलिस ने सारी रिकवरी करने का दावा किया है। पत्रकार वार्ता में आईजी जम्मू ने इसकी जानकारी दी। यह भी बताया कि कोड न बदलने की वजह से चोरी हुई। पंजाब से पुलिस ने 1.51 करोड़ रुपये के गहने बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन
आईजी एसडी सिंह ने बताया कि कंपनी की ब्रांच में काम कर चुका एक कर्मी, जो इस समय कांगड़ा ब्रांच में काम करता है, उसको जम्मू ब्रांच के लॉकर का कोड मालूम था। उसने ब्रांच में काम करने वाले एक साथी कर्मी से इसे लेकर बात की। दोनों ने चोरी करने का प्लान बनाया। इसलिए बिना किसी तोड़फोड़ के कोड से लॉकर खोला और गहने चुरा लिए।
विज्ञापन
कोड के बारे में पुराने कर्मी को पता था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। संभव है कि इस मामले में कुछ और लोगों को भी पकड़ा जाए। वहीं, जम्मू के गांधी नगर स्थित पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे गए लाखों रुपये के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। आईजी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन