{"_id":"575fba084f1c1b7d3f11cae0","slug":"police-gypsy-theft-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी के घर के बाहर से पुलिस जिप्सी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएसपी के घर के बाहर से पुलिस जिप्सी चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में चोरी करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुद चोरियों पर अंकुश लगाने वाली खाकी वर्दी वाले भी महफूज नहीं। रविवार की रात को एक चोर ने पुलिस के डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी के घर से बाहर पुलिस जिप्सी चोरी कर ली।
विज्ञापन
हालांकि कुछ घंटों के बाद चोर ने जिप्सी किसी दूसरी जगह छोड़ दी और वहां से बाइक लेकर भाग गया। इस घटना ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। जिप्सी बरामद होने के बाद पुलिस ने कुछ राहत ली।
विज्ञापन
आईजीपी जम्मू कार्यालय के क्लेरिकल स्टाफ में डीएसपी मोहम्मद अमीन चौधरी कार्यरत हैं। उन्होंने छन्नी की गुर्जर कालोनी के पास अपने घर के बाहर सरकारी जिप्सी खड़ी की हुई थी। रविवार रात को करीब 11 बजे उन्होंने देखा कि जिप्सी गायब थी।
विज्ञापन
इसके बाद छन्नी पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दी गई। जानकारी पाते ही एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मी हरकत में आ गए और तलाश शुरू कर दी गई। इसकी जानकारी जिप्सी चुराने वाले को लगी तो वह शहर के भगवती नगर में जिप्सी छोड़ किसी अन्य की बाइक चोरी करके भाग गया। दोनों पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।