फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police drove all night due to fears of terrorist attacks

जब जम्मू पुलिस के ठंड में छुटे पसीने

Wed, 02 Dec 2015 12:32 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
police drove all night due to fears of terrorist attacks

मिनी बस के शीशे पर गोली चलने की अफवाह पर पुलिस पूरी रात दौड़ती रही। दर्जनों लोगों से आधी रात को पुलिस ने पूछताछ की। बावजूद इसके कुछ नहीं मिलने पर सुबह फिर से जांच की तो पता चला कि शीशे पर गोली नहीं, बल्कि किसी ने पत्थर मारा था। इससे शीशा टूट गया।

विज्ञापन


हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि पत्थर मारने वाला कौन था। मामला जानीपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आप शंभू रोड का है। यहां पर खड़ी एक मिनी बस के शीशा टूटने को लेकर पुलिस को रातभर ठंड में पसीना निकालना पड़ा।
विज्ञापन


हुआ यूं कि यहां खड़ी (जेके02एजे, 6919) मिनी बस में सोए चालक कालाकोट निवासी उपदेश ने एकदम से चिल्लाना शुरू कर दिया। दरअसल, मिनी बस के फ्रंट का शीशा टूट गया था। गैस से भरे रहने वाले शीशे पर किसी ने पत्थर मार दिया। इससे शीशे से ऐसे आवाज आई जैसे किसी ने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर बोला क‌‌िसी ने गोली मारी

police drove all night due to fears of terrorist attacks

शीशे पर टूटने के निशान भी ऐसे बना, जैसे गोली का निशान हो। मिनी बस में सोए कंडक्टर ने सोचा कि किसी ने उसे मारने की कोशिश की। उसकी आवाज सुनकर लोग जमा हो गए और पुलिस तक बात पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को कंडक्टर ने बताया कि किसी ने गोली मार दी।

चूंकि जानीपुर क्षेत्र में पहले भी आतंकी हमला हो चुका है। इसे देखते हुए पुलिस को लगा कि किसी संदिग्ध या फिर कोई आतंकी वारदात हो सकती है। पुलिस ने हरकत में आते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। रात करीब 11 बजे शुरू हुआ सर्च आपरेशन सुबह तक चलता रहा।

सुबह होने के बाद पुलिस ने फिर से घटनास्थल की जांच की। जांच में पता चला कि मिनी बस का शीशा पत्थर मारने से टूटा था। इसकी वजह से निशान बन गया।

एसएचओ जानीपुर रनवीर सिंह का कहना है कि सुनने में आ रहा है कि किसी ने शराब पीकर मिनी बस पर पत्थर मार दिया। जिसे कंडक्टर ने गोली समझ लिया। दरअसल, गैस वाला शीशा होने की वजह से इसमें गोली जैसी आवाज आई और गोली जैसा ही निशान बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed