फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police constable attempt to suicide

कांस्टेबल को क्यों चलानी पड़ी खुद पर गोली

Sat, 27 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Sep 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
police constable attempt to suicide

जम्मू पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने वीरवार

विज्ञापन
की देर रात अपने ऊपर ही गोली चला दी। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा ऐन वक्त पर हस्तक्षेप करने से गोली हवा में चल गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आरोपी कांस्टेबल को पकड़ सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

घटना के बाद उच्च पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। एसएसपी उत्तम चंद के अनुसार घटना की जानकारी मिली है। जांच के बाद इसके पीछे के कारण का पता चल पाएगा। चर्चा है कि कांस्टेबल को पारिवारिक कारणों से छुट्टी चाहिए थी। अफसर से छुट्टी न मिलने पर कांस्टेबल गुस्से में पुलिस लाइन मेन गेट पहुंचा। पहले वह गुस्से में बोलता रहा और अचानक अपनी राइफल से गोली चला दी।

हालांकि उसके साथ खड़े पुलिसकर्मी ने ऐन वक्त पर राइफल खींच ली। बताया जाता है कि बाद में फिर उसने मैगजीन ब्रश कर ली। मामला गंभीर देख अन्य पुलिसकर्मी ने उसकी बांह पर वार कर राइफल छीन ली। इस घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आरोपी कांस्टेबल को अलग कमरे में रखवाया, ताकि वह कोई और हरकत न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed