फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police caught criminal sunny

पकड़ा गया जम्मू का शातिर अपराधी

Fri, 09 Oct 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 09 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
police caught criminal sunny

गैंगस्टार सन्नी बाबा का मोबाइल फोन ही उसकी गिरफ्तारी का सबब बन गया। पुलिस टीम लगातार उसके मोबाइल फोन को ट्रेस कर रही थी। पहले तो उसकी लोकेशन हिमाचल प्रदेश के बद्दी में मिली, लेकिन कुछ दिन पहले उसका मोबाइल पठानकोट के आसपास मिलने लगा।

विज्ञापन


यह सारा तानाबाना गांधी नगर के एसएचओ बिशनेश ने बूना और सन्नी के ट्रेस होने के बाद उन्हें ही उसे गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि पठानकोट में जिस स्थान पर सन्नी रह रहा था, पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया। पुलिस ने फिर उसके मोबाइल से ट्रेस किया कि वह लखनपुर टोल प्लाजा के आसपास है।
विज्ञापन


बकौल एसएसपी उत्तम चंद लखनपुर में सन्नी ने लखनपुर के पास भीड़भाड़ वाले स्थान से पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन टीम ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। ऐसी चर्चा है कि फरारी के बाद सन्नी बाबा को किसी राजनीतिक नेता ने पठानकोट में पनाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से जब पूछा गया तो उन्होंने इससे इंकार किया। उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच में ऐसी बात सामने नहीं आई है, लेकिन यदि किसी ने पनाह दी है तो कार्रवाई होगी। सन्नी बाबा के पठानकोट में होने की जानकारी मिलने के बाद जेएंडके पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया था। ताकि उनकी मदद ली जा सके।

लेकिन वह उसके पहले ही पुलिस के घेरे में फंस गया। सन्नी बाबा को भागने में मदद करने वाले पुलिसकर्मी भी नपेंगे। एसएसपी उत्तम चंद ने कहा कि प्रथम दृष्टया में ड्यूटी की लापरवाही का मामला पुलिसकर्मियों पर बना है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।


सन्नी बाबा से पूछताछ में यदि किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सन्नी बाबा का आपराधिक रिकार्ड देखा जाए तो उसके खिलाफ जम्मू के अलावा सांबा जिले के कुल आठ थानों में 14 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट जैसी धाराएं लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed