{"_id":"589318fc4f1c1b9c35e80536","slug":"police-became-resilient-against-terror-of-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के आतंक के आगे पुलिस हुई बेबस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के आतंक के आगे पुलिस हुई बेबस
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 02 Feb 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
चोरों के आगे पुलिस बेबस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के शहर में चोरों के आगे पुलिस बेबस हो गई है। पुलिस कर्मी हो या फिर मंदिर, हर जगह चोर सेंध लगा रहे हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब चोरी की घटनाएं सामने न आ रही हाें। खासकर वाहनों की चोरियां हो रही हैं, लेकिन अब तक कहीं पर कोई पकड़ा नहीं जा रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले एक माह के दौरान डेढ़ दर्जन के करीब छोटे-बडे़ वाहनों की चोरियों के मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा एक दर्जन के करीब घरों में चोरियां हो चुकी हैं। चार से अधिक वाहनों के टायरों के चोरी होने के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस की तरफ से तमाम मामलों को दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी एक गिरोह को नहीं पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस न ही कोई वाहन बरामद कर पाई है। न ही कोई संदिग्ध पकड़ पाई है। हालांकि पिछले दिनों गणतंत्र दिवस के दौरान शहर में सुरक्षा काफी कड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद चोरों ने शहर के कई इलाकों में घटनाओं को अंजाम दिया है। दुकानों को निशाना बनाया गया। यहां से हजारों रुपये का सामान चुराया गया है।
विज्ञापन