फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police arrested thieves gang

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गैंग, लाखों का सामान बरामद

Wed, 24 Sep 2014 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Sep 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
police arrested thieves gang

शहर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम में देने वाले चोरों के गैंग को पकड़ने में उधमपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पांच आरोपियों के साथ उनसे तीन मोटरसाइकिल, हजारों की नकदी और सामान भी बदामद कर लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सप्ताह के अंदर शहर के विभिन्न हिस्सों में चोरों ने चार से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम देकर शहरवासियों के साथ पुलिस की भी नींद उड़ा दी थी। दिन ब दिन बढ़ रहे चोरी के मामलों को लेकर उधमपुर पुलिस की भी काफी किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने इसको गंभीरता से लेकर तुरंत एक टीम गठित कर जांच के आदेश जारी किए थे। जब टीम ने जांच की तो एक-एक कर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ने लगे।

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के आरोप में दीप सिंह उर्फ दीपू निवासी बंत चिनैनी, राकेश कुमार उर्फ मोहन निवासी मीर पंचैरी, सुशील कुमार उर्फ सुशील निवासी मौंगरी पंचैरी, विक्की निवासी गैड़ा तालाब उधमपुर और संजू निवासी रामनगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजू वर्तमान में जेल रोड उधमपुर में रहता है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से तीन बाइक, 17547 रुपए नकद और हजारों रुपये के सिगरेट, कीमती कपड़े, मोबाइल फोन और अन्य कई तरह का सामान भी बरामद किया है।


पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पता लगाने का पूरा प्रयास कर रही है कि इनके साथ और कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed