{"_id":"7630b80e3ee5f9045ce8e49b1f81feca","slug":"pakistani-intruder-killed-by-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पार करता पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा पार करता पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 20 Nov 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजन सू इलाके में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने बुधवार की रात एक घुसपैठिया मार गिराया। घुसपैठिया पाकिस्तान का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गजन सू इलाके में स्थित सोहन पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 86वीं बटालियन के जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में भारतीय सीमा की ओर बढ़ता आ रहा है। जवानों ने जब उसे ललकारा तो वह भागने लगा। इस पर जवानों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि चुनावों की आहट होते ही सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास भी तेज हो गए हैं। लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते हर बार घुसपैठिए अपने इरादों में विफल हो जाते हैं।
विज्ञापन