{"_id":"c724ef3579f7f1e009fd506df86fdae2","slug":"p-olice-could-not-find-three-missing-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता तीन छात्रों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से लापता तीन छात्रों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना क्षेत्र से लापता नौवीं कक्षा के तीन छात्रों का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं बच्चों की तलाश में शुक्रवार को रेजीडेंसी चौकी से पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज अल्ताफ हुसैन के मुताबिक कहीं से कोई सकारात्मक सूचना नहीं आने पर उन्होंने पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया है। पुलिस के साथ लापता आरुष सिंह के पिता खुशी राम भी दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
वह दिल्ली से देहरादून और हैदराबाद भी जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी पुलिस तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को रेजीडेंसी रोड निवासी आरुष सिंह, प्रेम नगर निवासी आसिफ महरूफ और मकसूर अहमद अचानक लापता हो गए।
विज्ञापन
उनके अभिभावकों ने देर रात तक इंतजार किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अभिभावकों ने उनके लापता होने की सूचना रेजीडेंसी पुलिस को दी। तीनों छात्र एक ही स्कूल के विद्यार्थी हैं।
पुलिस ने पहले अभिभावकों को दूर दराज रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना देकर मदद लेने की बात कही थी, जिस पर कोई सकारात्मक रिस्पांस नहीं मिला। वहीं पुलिस दावा कर रही कि जल्द बच्चों को ढूंढ निकाला जाएगा।