{"_id":"63b91795a14f806be2c37d78ff50b381","slug":"one-million-stealing-in-five-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में एक करोड़ से अधिक की चोरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन में एक करोड़ से अधिक की चोरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 29 May 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरियां थम नहीं रहीं। दिन हो चाहे रात, चोर अपनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अभी पांच दिन पहले हुई चोरी की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पाई कि बुधवार को एक और बड़ी चोरी ने पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया।
विज्ञापन
पांच दिन में चोरों ने दो घरों में सेंध मार कर करीब एक करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं। एक अन्य चोरी में भी होटल से एलईडी चोरी हो गई। पुलिस को खुली चुनौती देकर चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
23 मई को शहर के डाक्टर दंपति के घर चोरों ने घुस कर करीब 35 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने उड़ा लिए। इसके बाद 27 मई को चोरों ने प्रतापगढ़ मोहल्ला में एक ड्राई फ्रूट विक्रेता के घर दिन दहाड़े घुस कर 100 तोला सोना और 15 लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
इससे पहले 26 मई को चोरों ने विवेकानंद चौक के पास होटल में पांच एलईडी चोरी कर ली। खुद पुलिस भी परेशान है कि चोरों ने इतनी बड़ी चोरियों को अंजाम दिया।
पुलिस की रणनीति पर भारी चोर
शहर में गर्मियों के आने से पहले चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रणनीति बनाई गई थी, लेकिन चोरों की रणनीति पुलिस की रणनीति पर भारी पड़ी है।
एक ही इलाके में पांच दिन में दो बड़ी चोरियां होना पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने माना कि पुलिस की रणनीति बनाने के बाद भी चोरियां होना चिंताजनक है। पुलिस फिर से रणनीति बना रही है।