{"_id":"cad4405c5acec4e2ad9ce7fb21ff45e8","slug":"one-killed-in-road-accident-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरापिट से टकराकर खत्म हुई बाइक सवार की जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरापिट से टकराकर खत्म हुई बाइक सवार की जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Jul 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खौड़ में एक मोटरसाइकिल की पैरापिट के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गिगरील खौड़ निवासी सोनू कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में राहगीरों ने उसे पलांवाला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां वह मौत से जंग हार गया और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गिगरील, खौड़ सोनू कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाहर जा रहा था कि खौड़ के नजदीक मेन रोड पर उसकी बाइक पैरापिट के साथ जा टकराई और वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में राहगीरों ने सोनू को इलाज के लिए पलांवाला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां कुछ समय तक सोनू का इलाज चला लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन