{"_id":"b29d9fd51a34d6b756ac500b443670c0","slug":"one-killed-in-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने राहगीर महिला को कुचला, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने राहगीर महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग्याल थाना अंतर्गत ग्रेटर कैलाश में मंगलवार की शाम को एक बड़े मॉल के नजदीक बेकाबू कार ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में वार्ड नंबर 5, शंकर कालोनी, गंग्याल निवासी नीलम देवी (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक डोडा निवासी फरीद अहमद को गिरफ्तार करके कार को सीज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शाम को नीलम देवी बाजार आई हुई थी, कि तभी सैनिक कालोनी से कुंजवानी जा रही (जेके 02 बीए 1067) कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
खून से लथपथ महिला को अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए ले गए तो रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार चालक को बाजार में रोक लिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हादसे की जानकारी महिला के परिवार के सदस्यों को दी तो परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।