फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one killed and many injured in road accident

सड़क दुर्घटना में एक की मौत कई घायल

Fri, 09 Oct 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 09 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
one killed and many injured in road accident

विजयपुर से डगोढ़ जा रही एक मिनीबस के यकायक पलट जाने से इसके चालक की मौत होगई जबकि बच्चे व महिलाओं सहित करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए जिनमें से कईयों की हालत गंभीर है और इन्हें जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ जब विजयपुर से बाड़ा-डगोढ़ जा रही मिनीबस (जेके08ए--4570) राजमार्ग पर स्थित देवक पुल पर पलट गई। बताया गया है कि मिनीबस की गति काफी तेज थी जिसके चलते यह बेकाबू होकर गई और इसने पुल पर ही तीन-चार पलटियां खाई जिसके बाद इसमें सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे वाहनों में सवार लोग इन्हें बचाने के लिए आए। इसी दौरान विजयपुर और सपवाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को निकाल कर विजयपुर के एमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने मिनीबस के चालक हरनाम सिंह (30) पुत्र मोहन सिंह निवासी बाड़ा को मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए करीब दर्जन भर अन्य यात्रियों को भी अस्पताल पहुंचाया गया और इनका उपचार किया गया। इनमें से अधिकांश को जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायल हुए अधिकांश यात्री लोकल बताए गए हैं जो कामकाज से वापस घर लौट रहे थे।


घायलों के नाम जगदीप सिंह, अशोक कुमार पुत्र राधू राम, तिलक राज पुत्र छज्जू राम, कुलदीप राज पुत्र करतार चंद, नरेश कुमार पुत्र करतार चंद, अनिल कुमार पुत्र सांझी राम सभी निवासी डगोढ़, तलविन्द्र कौर पत्नी कुलविन्द्र सिंह निवासी सुजवां, हरजीत कौर पत्नी जतिन्द्र सिंह निवासी सुजवां और उसका डेढ़ साल का बेटा गगनज्योत पुत्र जतिन्द्र सिंह, बालशास्त्री पुत्र देसराज, रत्ती राम पुत्र मायाराम निवासी द्वारिकापुरी-बाड़ियां बताए गए हैं।

पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है और मृत चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ के सीएचसी अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed