{"_id":"9c3ac8bd0a4abcbd3956997704c9c9da","slug":"one-dies-many-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बस कंडक्टर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में बस कंडक्टर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Dec 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के कानाचक्क थाना के अंतर्गत शुक्रवार को जम्मू-अखनूर रोड पर दयारण के नजदीक देर शाम को टिप्पर और बस की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में बस के कंडक्टर ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया, जबकि बस में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन वह कलीठ, अखनूर का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को (जेके 02 एम 5375) बस जम्मू से अखनूर जा रही थी, जबकि (जेके 02 एएक्स 8045) टिप्पर अखनूर से जा रहा था, तभी दयारण के नजदीक दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बस में सवार कंडक्टर सहित कई सवारियों को चोट आई। कंडक्टर की हालत गंभीर थी, राहगीरों में फौजियों ने खून से लथपथ हालत में कंडक्टर को जीएमसी पहुंचाया।
साढ़े पांच बजे कंडक्टर को जीएमसी लाया गया। यहां 5:39 मिनट पर कंडक्टर ने दम तोड़ दिया। बस और टिप्पर दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके अलावा अन्य घायलों को भी अस्पताल में पहुंचाया। सभी घायलों का जीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज करके मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कंडक्टर की कोई पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही केस भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन