{"_id":"5c0125f1e3b26ef4bcee578c5bd954b8","slug":"one-dies-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मेटाडोर चालक की मौत हो गई, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोड़ इलाके में शनिवार देर रात को मेटाडोर गहरी खाई में जा गिरी। जबकि गढ़ी में एक मेटाडोर और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रैंबल से मोड़ की तरफ जा रही मेटाडोर नंबर जेके14-9371 जैसे ही मोड़ इलाके में पहुंची तो अचानक चालक बचन सिंह (30) निवासी मोड़ मेटाडोर का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, इससे मेटाडोर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो तुरंत ने शव को मेटाडोर से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। मेटाडोर में कोई सवारी नहीं होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
एक अन्य सड़क हादसा गढ़ी इलाके में हुआ। रैंबल थाना क्षेत्र के गढ़ी इलाके में मेटाडोर और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार की शाम करीब चार बजे मोटरसाइकिल नंबर जेके14डी-2796 सामने से आ रही मेटाडोर के साथ टकरा गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार युवक दीपक निवासी गढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।