{"_id":"0c5d9e18f4651bf3e1ce47900fcd1351","slug":"one-dies-in-road-accident-at-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Dec 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ में बुधवार को एक आटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एसएम पुरा रामगढ़ निवासी विशाल (18) की मौत हो गई। विशाल ने जीएमसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक विशाल बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से जा रहा था, दूसरी ओर से एक आटो आ रहा था। मेन रोड पर आटो अनियंत्रित हो गया और बाइक के साथ टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार विशाल दूर तक रगड़ता चला गया और उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल अवस्था में विशाल को उठाया और नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने विशाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी रेफरकर दिया, लेकिन रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन