फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one died in road accident at satwari

बेटे की तलाश में जम्मू आए पिता को मिली मौत

Thu, 11 Sep 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 11 Sep 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident at satwari

श्रीनगर में भारी बारिश और बाढ़ के कहर में लापता हुए अपने बेटे को तलाशने आए पिता को बुधवार सतवारी इलाके में एक ट्रक ने कुचल दिया। कई दिनों से बेटे के साथ कोई संपर्क नहीं होने पर पिता बंसी लाल (60) और उनका पूरा परिवार काफी परेशान चल रहा था। बंसी लाल उधमपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


लगातार फोन, सेना या पुलिस के माध्यम से जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पूरा परिवार टीवी पर लापता लोगों के मिलने की सूचनाएं तथा अन्य खबरें देखने में जुटा रहा। जैसे ही पिता को खबर मिली कि सेना कुछ लोगों को एयरलिफ्ट करके जम्मू एयरपोर्ट ला रही है, तो इसी उम्मीद से कि उनमें उनका बेटा भी शायद हो, बंसी लाल ने तुरंत तैयारी की और उधमपुर से जम्मू के लिए निकल पड़े। बेटे का अभी तक कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों को राहत मिलने की प्रार्थनाएं करते हुए कि बंसी लाल जनरल बस स्टैंड में उतरे और मेटाडोर से सतवारी पहुंचे। जम्मू एयरपोर्ट पहुंचने वालों में उनका बेटा भी शामिल हो, उम्मीद करते हुए पैदल ही एयरपोर्ट की और निकल पड़े, लेकिन उन्हें क्या पता कि बेटे की तलाश कुछ कदम पहले ही उनकी मौत के साथ खत्म हो जाएगी। एक ट्रक ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, उधमपुर में बंसी लाल के परिवार के लोग उनके फोन पर यह बात सुनने के लिए बेताब बैठे थे कि एयरपोर्ट पहुंचे लोगों में उनका बेटा भी आ गया है या नहीं, लेकिन परिवार के लोगों को पुलिस ने एक दुखभरी खबर सुना दी। पुलिस ने बताया कि एक ट्रक ने बंसी लाल को टक्कर मार दी है और इस हादसे में उनकी मौत हो गई।


परिवार के लोग बेटे के घर पहुंचने के लिए तरसती आंखों को चैन नहीं दिला सके थे, बंसी लाल की मौत की खबर ने परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया। उधर, सतवारी पुलिस ने ट्रक सीज कर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed