{"_id":"58ebd72d4f1c1b9e36cf5dbf","slug":"one-died-in-kashmir-due-to-accident-while-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पत्थरबाजों ने ली एक और की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में पत्थरबाजों ने ली एक और की जान
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में पथराव करते युवक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में पत्थरबाजों ने एक और जान ले ली। कमरवारी इलाके में सोमवार की शाम पत्थरबाजी के दौरान भागने के चक्कर में एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ड्राइवर की मौत हो गई। ज्ञात हो कि रविवार को श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से अधिक घायल हुए थे।
विज्ञापन
सोमवार की शाम कमरवारी इलाके में भीड़ ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाबलों पर पथराव कर रही थी। इसी दौरान टाटा 407 लेकर चालक अली मोहम्मद डग्गा (50 वर्ष) उधर से गुजर रहा था। पत्थरबाजों से बचने के लिए उन्होंने गाड़ी तेज रफ्तार से भगाई। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, पथराव कर रही भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। अलगाववादियों के बंद के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन