{"_id":"1e6e092d23307532d47dbd24766f0c56","slug":"one-dead-two-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वैष्णो देवी श्रद्धालु की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में वैष्णो देवी श्रद्धालु की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Wed, 13 Aug 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए बस अड्डे के पास सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी तीनों युवक मोटरसाइकिल से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे कि बस अड्डे के पास राजमार्ग पर सैन्य वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि महेश्वर से सांबा की ओर आ रहा सेना का ट्रक मोड़ काट रहा था कि युवकों की मोटरसाइकिल (पीबी30एच-4179 और पीबी06एल-8686) से जा टकराया। इससे तीनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राकेश सिंह (27) निवासी मुक्तसर की मौत हो गई, जबकि अमनदीप सिंह (27) निवासी मुक्तसर और योगेंद्र सिंह (28) निवासी फिरोजपुर की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।