{"_id":"54e06422a4fb2537d50b8701dc4b2428","slug":"old-woman-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से झूलती मिली बुजुर्ग महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे से झूलती मिली बुजुर्ग महिला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Jul 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
त्रिकुटानगर थाना, बठिंडी पुलिस चौकी अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार देर रात अपने निवास पर फंदे से झूलती मिली। परिवार के लोगों ने यह नजारा तो देखा तो उनके पैरों तले की धरती खिसक गई। पुलिस ने मूलरूप से मंडी, पुंछ निवासी खुर्शीदा अखतर (60) के शव को नीचे उतारा और रात करीब दो बजे जीएमसी को शवगृह में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में परिवार के सदस्यों ने बताया कि रोजाना की तरह खाना खाकर खुर्शीदा अख्तर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थीं। देर रात अचानक परिवार के एक सदस्य ने उठकर खुर्शीदा को बुलाया तो उन्होंने कमरा नहीं खोला। उन्होंने कमरे में बने सुराख से देखा तो पंखे के हुक से खुर्शीदा का शव झूल रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने अपने दुप्पटे के साथ फंदा लगाया था। पुलिस को जानकारी दी गई। संपन्न परिवार की खुर्शीदा अखतर ने तीनों बेटियों की शादी कर दी थी। उनके दो बेटे है। इनमें से एक पुलिस में है जबकि दूसरा किसी सर्विस के लिए ट्रेनिंग कर रहा है। पति कयामर अली भी अपना कामधंधा करते हैं। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के चलते जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन