फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nri lady looted in shalimar express

शालीमार में लूटी गई इंग्लैंड से आ रही रीना कौल

Mon, 29 Sep 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 29 Sep 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
 nri lady looted in shalimar express

तीन दिन पहले शालीमार एक्सप्रेस में चोरी का शिकार होने वाली महिला एनआरआई है और इंग्लैंड से जम्मू आ रही थी। पीड़ित महिला यात्री रीना कौल के अनुसार उसका जन्म कश्मीर में हुआ है, लेकिन वह लंबे समय से इंग्लैंड में रह रही है। उनकी बहन जम्मू में रहती है। वह छुट्टियों के दौरान अपनी बहन से मिलने आ रही थी।

विज्ञापन


दिल्ली में विमान से उतरने के बाद वह अपनी बहन के साथ शालीमार एक्सप्रेस से जम्मू आ रही थी। जम्मू पहुंचने से पहले उन्हें जब अपना सामान चोरी होने का अहसास हुआ तो उन्होंने जम्मू जीआरपी को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


साथ ही ट्रेन की पैंट्री के रसोइये पर शक जाहिर किया। उसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पर्स, नकदी, डेबिट कार्ड बरामद किया, जबकि दूसरा अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना ने बताया कि सफर के दौरान उक्त रसोइया बार-बार आ रहा था। इसी कारण उस पर उनका शक गया। उन्होंने कहा कि वह जब भी देश में आती हैं तो एक अलग उत्साह होता है।


अपने हमवतन और अपने लोगों के बीच पहुंचने का लेकिन इस तरह की घटना उत्साह को दबा देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जीआरपी उनका शेष सामान भी जल्द दिलाएगी। घटना के समय रीना की बहन भी उनके साथ थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed