{"_id":"9fb141e8d7ff2c5b40dd33035a662709","slug":"no-arrests-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अपहरण के बाद बलात्कार के बढ़ रहे मामलों में पुलिस अभी आरोपियों तक नहीं पा रही है। दोमाना, कानाचक्क और पीर मिट्ठा में अपहरण और बलात्कार के ताजा मामले में सामने आए हैं, जिनमें पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की है, लेकिन आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धड़पकड़ जारी है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम सामने नहीं आए हैं।
कानाचक्क क्षेत्र में चार दिन पहले खेत में ले जाकर छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप साहिल शर्मा उर्फ गोलू फरार है।
दोमाना थाना अंतर्गत इलाके में युवती का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप करने के आरोपी रंजीत सिंह और उसके पांच साथियों तक भी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। युवती जीएमसी में भर्ती है।
विज्ञापन
इसके अलावा शहीदी चौक से अपहरण हुई युवती सुरनकोट से बरामद हुई थी। किसी तरह से उसने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर जम्मू में सूचना दी थी। पुलिस ने युवती को तो बरामद कर लिया, लेकिन आरोपियों का पता नही लगा पाई।
विज्ञापन