फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raided in Wangipora village of Sumbal in North Kashmir Bandipora in connection with Handwara narco terrorism case

हंदवाड़ा नार्को टेरर मामला: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई

Mon, 15 Mar 2021 12:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
NIA raided in Wangipora village of Sumbal in North Kashmir Bandipora in connection with Handwara narco terrorism case
हंदवाड़ा नार्को टेरर मॉड्यूल के पर्दाफाश के दौरान बरामद हेरोइन - फोटो : अमर उजाला

हंदवाड़ा नार्को टेरर मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर संभाग में छापा मारा है। यह कार्रवाई सुंबल के वांगिपोरा गांव में चल रही है। एनआईए की टीम के साथ सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस भी इस कार्रवाई में शामिल है।

विज्ञापन


बता दें कि एनआईए ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल के वांगिपोरा गांव में अब्दुल सलाम पररे के बेटे शौकत अहमद पररे के घर पर छापा मारा। शौकत वर्तमान में हंदवाड़ा नार्को टेरर मामले में हिरासत में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी    

विज्ञापन
विज्ञापन

हंदवाड़ा नारको मॉड्यूल में अब तक नौ गिरफ्तार

हंदवाड़ा में नारको टेररज्मि मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद अब तक सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक हंदवाड़ा के मैनेजर आकाफ अहमद वानी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 21 किलो हेरोइन व 1.35 करोड़ रुपये की बरामदगी हो चुकी है। 

हंदवाड़ा में नारको टेररज्मि माड्यूल के खुलासे के बाद एक मार्च को गिरफ्तार होने वालों में रोमेश कुमार के अलावा गांदरबल का अल्ताफ अहमद शाह, बांदीपोरा का शौकत अहमद पररे, शोपियां का मुदासिर अहमद डार व अनंतनाग का आमिल अलेई शामिल थे। पिछले साल दिसंबर में एनआईए ने छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें चार लोग आकाफ वानी, सैय्यद इफ्तिखार अंद्राबी व इस्लाम उल हक पीर गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि सलीम अंद्राबी व मुनीर अहमद बांडे अब भी पकड़ से बाहर हैं।
 

जांच में पता चला कि अंद्राबी व पीर सीमापार से नशे की तस्करी में लिप्त थे। वे जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य भागों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। दोनों वर्ष 2019-17 में कई बार पाकिस्तान गए थे। उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा व हिजबुल मुजाहिदीन के सरगनाओं से मुलाकात की। नशे की बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाता रहा है।

पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से नशे की खेप भेजकर इसकी बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किए जाने की साजिश का सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा में खुलासा किया था। पता चला था कि सुरक्षा बलों की सख्ती की वजह से अब पाकिस्तान ने नया हथकंडा अपनाया है। इसके तहत हेरोइन तथा अन्य नशे की खेप जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्से में भी भेजी जाती रही है। इसमें पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर स्थानीय तस्करों के जरिये नशे की खेप की आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed