{"_id":"738a9cc55964552c96921b7d3666cfb0","slug":"news-story-on-akhnoor-story-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती और नाबालिग छात्र को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती और नाबालिग छात्र को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट मामले में हाईकोर्ट द्वारा पुलिस को 15 दिनों की मोहलत दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही वीरवार को पुलिस ने एक युवती और नाबालिग छात्र को दोबारा पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस की टीमों ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं पीड़ित युवती द्वारा आरोपियों के नाम बताने के बाद भी पुलिस दो आरोपियों की पहचान अभी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने कसबे के राजा बाजार से दो दुकानदारों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस की दबिश के चलते कई लोग भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तीन दिसंबर को पुलिस ने कसबे से लापता एक नाबालिग लड़की को पठानकोट से एक लड़के के साथ बरामद किया था।
इसके बाद नाबालिग ने आठ लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसमें से पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जबकि युवा नेता समेत अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।