फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   newborn dies in car accident in jammu

कार दुर्घटना में दुधमुंही बच्ची की मौत, सात घायल

Mon, 29 Sep 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 29 Sep 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
newborn dies in car accident in jammu

उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर तोलडी नाला इलाके में कार के गहरी खाई में गिरने से डेढ़ महीने की नवजात बच्ची की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से तीन को हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे डोडा से जम्मू की तरफ जा रही नैनो कार (जेके02एआर-1584) जैसे ही तोलडी नाला इलाके में पहुंची कि अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार पलट कर 80 फीट गहरी में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर गंभीर रूप से घायल सात लोगों को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत में सुधार होने पर जब सुरेश शर्मा ने पुलिस से पूछा कि क्या उनको मौके से डेढ़ महीने की बच्ची मिली है। पुलिस के इनकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के समय डेढ़ महीने की बच्ची कार से बाहर गिर गई थी। पुलिस ने एक दल को फिर से घटनास्थल पर भेजा। करीब एक घंटे की तलाश में बच्ची के शव को झाड़ियों से बरामद किया गया।


घायलों में पलान डोडा निवासी सुरेश शर्मा (32), उसकी पत्नी बीना शर्मा (26) और दो बेटे सत्यम शर्मा (05), अनीश शर्मा (04) पुत्र सुरेश शर्मा के अलावा वेद राज (31), इसकी पत्नी मनीषा (26) और वेद का बेटा हरी ओम (04) शामिल है। वेद, इसकी पत्नी और बेटे को नाजुक हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed