{"_id":"579f4d914f1c1b63242b8ec7","slug":"mysterious-disappearance-of-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता एडवोकेट की सूचना को याचिका मानेगा कोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता एडवोकेट की सूचना को याचिका मानेगा कोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए एडवोकेट रमण वजीर की गुमशुदगी की सूचना को हाईकोर्ट ने याचिका के तौर पर स्वीकार किया है। इस मामले में पुलिस के आला अफसरों से बातचीत करने के साथ ही अदालत ने मामले को पीठ के समक्ष 2 अगस्त को लिस्ट करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मामले को चीफ जस्टिस एन पाल वसंथा कुमार के संज्ञान में लाया। चीफ जस्टिस ने एसोसिएशन की सूचना को याचिका के तौर पर स्वीकार करने का निर्देश जारी कर दिया। वहीं प्रथम कनिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रामालिंगम सुधाकर ने मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक से बात की।
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी आईजी जम्मू के समक्षक एडवोकेट रमण वजीर की गुमशुदगी का मामला उठाया। आईजी जम्मू ने भरोसा दिलाया कि गुमशुदा एडवोकेट को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बीच जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सोमवार को तमाम अदालतों में कामकाज ठप रखकर 2 अगस्त 2016 को भी विरोध स्वरूप कामकाज ठप रखने का फैसला किया। एसोसिएशन ने अध्यक्ष अभिनव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर मामले पर विस्तार से चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया।