फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than six lakh fake notes recovered in reasi jammu

छह लाख से ज्यादा के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 09 Dec 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
More than six lakh fake notes recovered in reasi jammu
- फोटो : Amar ujala

जिला पुलिस की एक टीम ने छह लाख रुपये से भी अधिक राशि के नकली नोटों की खेप को बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने एक आरोपी को जम्मू के सिद्दड़ा से गिरफ्तार किया है, जो नौपोरा कुलगाम का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी सिद्दड़ा में दुकान करता है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले बहारदीन निवासी विजयपुर ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका मोहम्मद मकबूल पुत्र अब्दुल रशीद निवासी सुंगड़ी चसाना के साथ लेन-देन था। मकबूल ने उसको 6000 रुपये (500 के 12 नोट) दिए। जब उसकी बीबी बाजार से कुछ सामान लेने गई तो उसे बताया गया कि नोट नकली हैं।
विज्ञापन


बैंक में भी नोट को नकली बताया गया। इसके बाद बहारदीन ने मकबूल से संपर्क किया, तो उसने आनाकानी की, जिसके बाद बहारदीन ने पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मकबूल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि बहारदीन को दिए गए नोट उसको सिद्दड़ा जम्मू में रहने वाले शौकत अहमद पुत्र अब्दुल गनी डार निवासी नौपोरा, कुलगाम ने दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ताहिर सज्जाद भट्ट ने बताया कि इस मामले की जांच और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ माहौर मुजीब उर रहमान भट्ट, एसएचओ चसाना अली इमरान व हेडकांस्टेबल मोहम्मद इकबाल की टीम गठित की गई। टीम ने शौकत अहमद का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उसके पास से 6 लाख 30 हजार 950 रुपये के नकली नोट को भी बरामद कर लिया।


उसके पास से कंप्यूटर का सीपीयू, मानीटर, स्कैनर, पेपर कटिंग मशीन, पेपर कटर तथा नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कागज को भी बरामद किया गया। एसएसपी ताहिर सज्जाद भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शौकत अहमद पर अंडर सेक्शन 489ए तथा 489बी के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी हेडक्वार्टर निखिल गोगना भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed