{"_id":"05f729e23466de0d7807862a18cfcef0","slug":"men-killed-his-mother-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीचबचाव करने आई मां को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीचबचाव करने आई मां को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ झगड़ रहा एक युवक ने बीचबचाव करने आई मां को ही मार डाला। आरोपी ने अपनी मां के सिर पर बेल्चा से वार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गूल तहसील के भीम डासा निवासी हमीदुल्लाह पुत्र कलामुद्दीन शनिवार की दोपहर किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ रहा था। विवाद काफी बढ़ गया था। इसके चलते हमीदुल्लाह की मां ताजो बेगम बीचबचाव करने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
उसे दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान हमीदुल्लाह आपा खो बैठा और बेच्ला से ताजो के सिर पर वार कर दिया। खून से लथपथ ताजो बेहोश होकर गिर पड़ी। इस बीच परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग भी पहुंच गए, लेकिन तब तक ताजो की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने हमीदुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पत्नी के साथ उसका झगड़ा किस कारण हुआ इसका अभी पता नहीं चल सका है। बीचबचाव करने आई मां को ही क्यों मार डाला इस मामले में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।