{"_id":"f6991576e1d4d9863257e68643736b92","slug":"men-commited-suicide-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान युवक ने उठाया ऐसा कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से परेशान युवक ने उठाया ऐसा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 18 Aug 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
तालाब तिल्लो इलाके में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों ने जब युवक को फंदे में लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी मोर्चरी पहुंचाया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अंजुम निसार ने अपने कमरे के पंखे की हुक में फंदा लगाया और अपनी जान दे दी। सुबह के समय जब घर वाले उठे तो उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से कुछ परेशान था। उसकी पत्नी पिछले छह माह से अलग रहती थी। उसके दो बेटे थे और एक पत्नी के पास रहता है। सुबह उसने चाय पी और फिर अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही जब घर के लोगों ने अंदर जाकर देखा था तो वह फंदे में लटका मिला। पुलिस के अनुसार उनके बीच पहले भी केस चल रहा है। बहरहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है।